दिल्ली कैपिटल्स के ऑल-राउंडर अक्षर पटेल ने ऋषभ पंत के बारे में बताया है कि वह विकेटकीपिंग के दौरान अजीब आवाज़ें निकालते हैं और फिर कहते हैं कि 'वह बोर हो रहे थे।' अक्षर ने कहा, "वह ऐसे ही पॉइंट के फील्डर से पूछ लेते हैं, 'भाई क्या चल रहा है?'...उनके आसपास (स्लिप) का फील्डर हमेशा सतर्क रहता है।"