inshorts

पंत के मना करने के बावजूद रोहित ने कोहली के आग्रह पर लिया डीआरएस, बातचीत हुई वायरल

पहले वनडे में वेस्टइंडीज़ की पारी के 22वें ओवर में अंपायर ने भारत द्वारा कैच-आउट की अपील को खारिज कर शमर ब्रुक्स को नॉट-आउट दिया। ऋषभ पंत के मना करने के बावजूद विराट कोहली के आग्रह पर रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया और यह बातचीत वायरल हो गई। रीप्ले में बल्ले-गेंद में संपर्क दिखा और अंपायर को फैसला पलटना पड़ा।