आईपीएल-2021 में बुधवार को सनराइज़र्स हैदराबाद व दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एक शॉट मारने की कोशिश में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला हाथ से छूटकर मिड-विकेट के क्षेत्र में जाकर गिरा। घटना का वीडियो शेयर कर एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "(जैवलिन थ्रोअर) नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर देते हुए ऋषभ पंत।"