पंत ने 17 महीने बाद भारतीय जर्सी में खेला मैच, टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में बनाए 53(32) रन

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शनिवार को 17 महीने बाद भारतीय जर्सी में मैच खेला। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के अभ्यास मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए 53(32) रन बनाए और इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में 5 जून को आयरलैंड से भिड़ेगा।

Load More