पंत ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने

भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में 133 गेंदों पर शतक जड़ते हुए अपना चौथा टेस्ट शतक बनाया। इसके साथ 24-वर्षीय पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए। पंत के 4 टेस्ट शतकों में से 3 विदेश में आए हैं।