दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के हाथों से बल्ला फिसल गया जिसके बाद उन्होंने उसे उठाकर चूमा। इसकी वायरल तस्वीर पर एक फैन ने ट्वीट किया, "पंत को अपने बल्ले का सम्मान करते देखकर अच्छा लगा।" राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट किया, "अपने बल्ले का खयाल रखिए, वह आपका खयाल रखेगा!"