के.एल. राहुल की गैर-मौजूदगी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली टी20I सीरीज़ के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को भारतीय उप-कप्तान बनाया गया है। हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर सीरीज़ से बाहर हो गए हैं और स्पिनर कुलदीप यादव को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि सीरीज़ 16 फरवरी से शुरू होगी।