पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जलस्तर 205.9 पर आ गया है: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा, "यमुना नदी के आसपास के निचले इलाकों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया, उन लोगों के लिए सरकार ने अलग-अलग जगहों पर कई राहत शिविर लगाए हैं।" उन्होंने कहा, "पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं और अब धीरे-धीरे जलस्तर 205.9 पर पहुंच गया है।"