पकोड़े जैसी हो गई 68 वर्षीय शख्स की नाक, पत्नी को किस करने में समस्या होने पर करवाई सर्जरी
स्कॉटलैंड के 68-वर्षीय जेरार्ड मैकलीस की नाक पर लगातार सूजन और मांस बढ़ने की वजह से उनका चेहरा इतना बदल गया कि वे पत्नी को किस तक नहीं कर पा रहे थे। जेरार्ड को ‘राइनोफाइमा’ नामक बीमारी थी जिसके चलते नाक के नीचे स्थित सेबेशियस ग्रंथियां असामान्य रूप से बढ़ गईं। करीब 6-साल बाद उन्होंने सर्जरी करवाकर इससे निजात पाई।