पक्षी से टकराने के बाद चीन के बोइंग प्लेन में लगी आग, वीडियो आया सामने

चीन की हैनान एयरलाइंस के बोइंग प्लेन से करीब 25,000 फीट की ऊंचाई पर एक पक्षी टकरा गया जिसके बाद विमान के इंजन में आग लग गई। इंजन से आग निकलती देख यात्रियों और क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाकर यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।