दिल्ली के सीलमपुर हत्याकांड की आरोपी 'लेडी डॉन' ज़िकरा और 3 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। 17-वर्षीय लड़के कुणाल की हत्या के मामले में ज़िकरा और उसके भाई साहिल का हाथ बताया जा रहा था। कुणाल के परिवार का आरोप है कि ज़िकरा बदमाशों की टोली लेकर घूमती है और इन्हीं लोगों ने कुणाल को घेरकर मारा।