चीन के सिचुआन प्रांत की एक महिला ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उसने अंधेरे में पटाखे को गलती से मिल्क कैंडी समझकर खा लिया। उसने बताया, "मुझे लगा कि वह बचपन की मेरी पसंदीदा कैंडी है...इसलिए मैंने उसे खोला और मुंह में डाल लिया...तभी वह फट गया।" बकौल रिपोर्ट्स, विस्फोट से उसके मुंह में हल्के घाव हुए हैं।