पटना HC ने शिक्षा विभाग को BPSC TRE-1 का सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट जारी करने का दिया आदेश
पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार को शिक्षा विभाग को बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले चरण का सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट जल्द से जल्द जारी करने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता धीरेन्द्र कुमार की अर्ज़ी पर कोर्ट ने यह आदेश दिया। अक्टूबर 2023 में बीपीएससी टीआरई-1 का रिज़ल्ट जारी हुआ था और बीपीएससी ने सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट जारी करने से इनकार कर दिया था।