पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग में इंजीनियर यात्री के बैग से मिले 7 ज़िंदा कारतूस, किया गया अरेस्ट

पटना (बिहार) एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान CISF के जवानों को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर यात्री के बैग से 7-ज़िंदा कारतूस मिले जिसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पटना से मुंबई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। यात्री कारतूस के लाइसेंस और उन्हें ले जाने के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे पाया।

Load More