रिपोर्ट के मुताबिक, पटना के एशिया अस्पताल में डॉक्टर सुरभि राज की गोली मारकर हत्या करने वाले हमलावर मरीज़ बनकर उनके कार्यालय में घुसे थे। बकौल पुलिस, हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और हत्या का मकसद भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टर सुरभि को आईसीयू में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई।