पटना (बिहार) के गांधी मैदान में आज (सोमवार) करीब 20,000 लोगों ने एकसाथ ईद की नमाज़ अदा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंचे और वहां पारंपरिक सफेद गोल टोपी पहनकर प्रदेशवासियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।