पटना (बिहार) के चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों और पुलिस-एसटीएफ के बीच मंगलवार सुबह भोजपुर के आरा में मुठभेड़ होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो आरोपियों को गोली लगी है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची थी।