पटना (बिहार) में शुक्रवार को बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर एक ज्वेलरी शोरूम से करीब ₹50 लाख के ज़ेवर लूट लिए। शोरूम स्टाफ ने बताया, "2 बदमाश ग्राहक बनकर आए और अंगूठी देखने लगे...फिर 'भाभी को बुलाकर लाता हूं' कहकर एक बदमाश बाहर निकला...और अपने साथ 4-5 लोगों को ले आया।" बकौल पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।