पटना के दुर्गा पंडाल में दिखा 'पेपर लीक राक्षस', पोस्टर में स्मार्ट मीटर को बताया गया रावण
पटना (बिहार) के दुर्गा पूजा पंडाल में एक 'पेपर लीक राक्षस' की प्रतिमा लगाई गई है। सामने आई तस्वीर में 'पेपर लीक राक्षस' जंज़ीरों से जकड़ा हुआ दिख रहा है। राक्षस के 10 हाथ बनाए गए हैं जिनपर रेलवे, बीपीएससी, एनईईटी व बैंक आदि परीक्षाओं के नाम लिखे हैं। वहीं, एक पोस्टर में स्मार्ट मीटर को 'रावण' बताया गया है।