पटना के बापू परीक्षा सेंटर पर हुई BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा की गई रद्द
बीपीएससी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि पटना के बापू परीक्षा परिसर में हुई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बीपीएससी ने बताया है कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा को बाधित करने और सेंटर पर हंगामा किए जाने के मामले को लेकर ज़िलाधिकारी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट देखने के बाद यह फैसला लिया गया है।