पटना के मोमोज़ कैफे के किचन में मिला 10 किलो सड़ा चिकन, गंदगी के बीच थी खाने की चीज़ें
पटना स्थित 'द मोमोज़ कैफे' में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को करीब 10 किलोग्राम सड़ा चिकन मिला है। जांच के दौरान किचन में गंदगी के बीच खाने की चीज़ें मिलीं जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कैफे का लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं, 'वाउ मोमो एंड वाउ चाइना' की जांच में जले हुए तेल का बार-बार उपयोग पकड़ा गया।