पटना के मशहूर हरिलाल स्वीट्स का मालिक गिरफ्तार, घर से मिलीं महंगी शराब की बोतलें

पटना (बिहार) के मशहूर हरिलाल स्वीट्स के मालिक संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को इनकम टैक्स टीम ने टैक्स चोरी के मामले में हरिलाल के ठिकानों पर रेड की जिसके बाद उनके आवास से महंगी विदेशी शराब की कई बोतलें मिली थीं। इनकम टैक्स की टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार किया है।