पटना (बिहार) के होटल सम्राट इंटरनैशनल में रविवार देर रात भीषण आग लग गई और जान बचाने के लिए 3 लोगों ने खिड़की से छलांग लगा दी। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में घायल हुए 5 लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया।