बिहार के पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम 25,000 वोल्ट के बिजली के तार पर गिरने से एक युवक कुछ ही मिनटों में ज़िंदा जल गया। बकौल रिपोर्ट्स, वह फुट ओवरब्रिज पर घूम रहा था और इस दौरान अचानक नीचे कूद गया। जीआरपी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हाे सकी है और घटना की जांच जारी है।