पटना में बीजेपी नेताओं की 23 गाड़ियों का चालान काटा गया है। दरअसल, मंगलवार शाम BJP कार्यालय में विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी और एमएलए-एमएलसी की गाड़ियां वीरचंद पटेल पथ के मेन रोड पर लगाई गई थीं जिससे जाम लगा था। विधायक (मोहनिया) संगीता कुमारी ने कहा, "इस गलती के लिए ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया है।"