पटना (बिहार) के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग के बाहर मंगलवार रात को फायरिंग हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच से छह राउंड गोलियां चलाई गईं और गोलीबारी में एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया है। पटना के एसएसपी, एसपी और कई पुलिस टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।