पटना (बिहार) में बुधवार रात पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया जिससे सेकेंड एसी बोगी का शीशा टूट गया और 2 यात्री घायल हो गए। यात्रियों के अनुसार, कुछ यात्रियों की ट्रेन पर सवार आरपीएफ के 2 जवानों से नोक-झोंक हुई थी जिसके बाद उपद्रवी यात्रियों ने वैक्यूम मारकर ट्रेन रोक दी और फिर पत्थरबाज़ी की।