inshorts

पटना में तेज़ रफ्तार थार ने सड़क किनारे चल रहे 6 लोगों को कुचला, गुस्साई भीड़ ने थार में लगाई आग

पटना (बिहार) में बुधवार शाम तेज़ रफ्तार थार ने सड़क किनारे चल रहे 6 लोगों को कुचल दिया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने थार चालक की पिटाई कर दी और गुस्से में थार में आग लगा दी जिसका वीडियो सामने आया है। लोगों ने बताया कि थार चालक नशे में धुत था।