inshorts

पटना में एक को बचाने में डूबे परिवार के 3 बच्चे, दादा को खाना देकर लौटते वक्त तालाब में उतरे थे

पटना (बिहार) में शुक्रवार को एक ही परिवार के 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों की उम्र 5 से 7 साल थी और सभी की मौत एक-दूसरे को बचाते समय हुई। लोगों के अनुसार, तीनों बच्चे अपने दादा को खाना देने खेत गए थे और वहां से लौटते समय तालाब में नहाने के लिए उतरे थे।