पटना में पांचों शूटरों ने चंदन मिश्रा को मारी थी 28 गोलियां: मुख्य आरोपी तौसीफ का दावा
पटना (बिहार) के चंदन मिश्रा हत्याकांड में आरोपियों ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ रज़ा ने दावा किया कि चंदन मिश्रा को मारने के लिए हथियार बक्सर से आए थे और अस्पताल में पांचों शूटर ने मिलकर चंदन को 28 गोलियां मारी थीं। तौसीफ 3 दिन की पुलिस रिमांड पर है।