पटना में महिला पत्रकार के अपहरण का हुआ प्रयास

पटना (बिहार) में शनिवार रात को करीब 9 बजे एक महिला पत्रकार के अपहरण का प्रयास किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से जा रही पत्रकार को ज़बरदस्ती उतार कर बाइक पर बैठा लिया था उसके शोर मचाने पर बेली रोड पर छोड़कर भाग गए। पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है।

Load More