पटना (बिहार) में रविवार तड़के सबनीमा गांव के पास फोरलेन पर तेज़ रफ्तार हाइवा ने एक स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। स्कॉर्पियो चला रहे युवक की मां के अनुसार, वह पेशेवर ड्राइवर नहीं था।