पटना (बिहार) के कंकड़बाग इलाके में मंगलवार को लगभग ₹1 करोड़ की लूट हुई। 6-7 अपराधियों ने ज़मीन की रजिस्ट्री कराने आए 2 लोगों को एक निजी कार्यालय में बंदूक की नोक पर लूटा और फरार हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़ित ज़मीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पैसे लेकर आए थे और इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।