पटना हाईकोर्ट ने बिहार में गेस्ट टीचर्स को बड़ी राहत देते हुए सरकार द्वारा जारी सेवा समाप्ति के आदेश को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश से 12वीं के 4,257 गेस्ट टीचर्स को राहत मिली है। गौरतलब है, मार्च 2024 में प्रदेश के शिक्षा विभाग की तरफ से गेस्ट टीचर्स को हटाने का आदेश दिया गया था।