बिहार के पटना में शुक्रवार को सिविल कोर्ट के अंदर एक कम तीव्रता वाला धमाका हो गया। पटना के एसएसपी ने बताया कि एक कॉन्स्टेबल के दाहिने हाथ में चोट लगी है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले पटना विश्वविद्यालय के एक छात्रावास से बरामद हुए गनपाउडर को अदालत में पेश करने के दौरान यह विस्फोट हुआ।