पटना में छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज
पटना (बिहार) में लॉ कॉलेज के छात्र हर्ष राज की हत्या का मुख्य आरोपी चंदन यादव गिरफ्तार हो गया है। हत्या के विरोध में मंगलवार को अन्य छात्रों ने गांधी मैदान के पास कारगिल चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया व मार्च निकाला। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ दिया व कुछ को हिरासत में ले लिया।