पटना में टीईटी अभ्यर्थी को डंडे से पीटने वाले एडीएम का हुआ तबादला

पटना (बिहार) में पिछले महीने प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभ्यर्थी को डंडे से पीटने वाले एडीएम के.के. सिंह का तबादला कर दिया गया है। सिंह को एडीएम (कानून-व्यवस्था) के पद से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है। दरअसल, प्रदर्शन के दौरान तिरंगा पकड़े एक अभ्यर्थी को पीटते सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।