पटना में प्रदर्शन कर रहे बीटीएससी अभ्यर्थियों पर हुआ लाठीचार्ज, कुछ हिरासत में लिए गए
पटना (बिहार) में गुरुवार को परिणाम जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) भर्ती के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ को हिरासत में लिया। अभ्यर्थियों को ले जाते पुलिसकर्मियों का वीडियो सामने आया है। छात्रों ने बताया कि पिछले 4-वर्षों से जूनियर इंजीनियर भर्ती का परिणाम जारी नहीं हुआ है।