पटना में बाइक से स्टंट करने वाली नाबालिग लड़की को पुलिस ने पकड़ा, ₹30,000 का लगा फाइन

पटना (बिहार) में मरीन ड्राइव पर बाइक से स्टंट करने वाली 'हंटर क्वीन' नामक नाबालिग लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाने व तेज़ गति से वाहन चलाने को लेकर ₹30,000 का जुर्माना लगाया गया और बाइक बरामद करते हुए 1 साल के लिए उसका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा रहा है।