पटना हाईकोर्ट ने कोचिंग संस्थान के संचालन के समय से जुड़े केके पाठक के आदेश पर लगाई रोक
पटना हाईकोर्ट ने बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के उस आदेश पर रोक लगाई है जिसमें उन्होंने राज्य में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्राइवेट कोचिंग संस्थानों का संचालन न करने को कहा था। हाईकोर्ट ने कहा कि कोचिंग रेगुलेशन ऐक्ट-2010 के प्रावधानों के मुताबिक बिहार सरकार यह रोक नहीं लगा सकती है।