पटरी पर फंसी बोलेरो को एमपी में ट्रेन ने मारी टक्कर, उड़े परखच्चे
निवाड़ी (मध्य प्रदेश) में पटरी पर फंसी बोलेरो कार को टक्कर मारती ट्रेन का वीडियो सामने आया है। इस टक्कर में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसे के वक्त कोई भी व्यक्ति बोलेरो के अंदर या आसपास नहीं था इसलिए किसी को चोट नहीं आई। पुलिस एसयूवी मालिक की तलाश में जुटी हुई है।