पटरी पर पबजी खेल रहे 19 व 22 साल के 2 भाइयों की राजस्थान में ट्रेन की चपेट में आने से मौत

राजस्थान के अलवर ज़िले में रेलवे ट्रैक पर अपने फोन में पबजी खेल रहे 22-वर्षीय और 19-वर्षीय 2 भाइयों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा, "दोनों खेल में इतने मशगूल थे कि उन्होंने ट्रेन को आते हुए नहीं देखा।" दोनों भाई अपनी बहन के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।