पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा 4-दिन की रिमांड की मंज़ूरी को ज़ुबैर ने दिल्ली एचसी में दी चुनौती
आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर गिरफ्तार ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद ज़ुबैर ने पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा दिल्ली पुलिस को दी गई 4-दिन की रिमांड की अनुमति को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। ज़ुबैर की वकील ने बताया कि हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच के समक्ष गुरुवार को मामला पेश किया गया जिस पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।