पड़ोसी देशों के पासपोर्ट के मुकाबले भारत के पासपोर्ट की क्या है स्थिति?
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी हुई दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में भारत 125वें स्थान पर है। सूची में चीन 104वें, मालदीव 107वें, भूटान 132वें, श्रीलंका 141वें, बांग्लादेश 166वें, नेपाल 164वें, म्यांमार 183वें और पाकिस्तान 188वें स्थान पर है। वहीं, इस सूची में अफगानिस्तान 198वें स्थान पर है जो सूची में नीचे से दूसरा स्थान है।