पड़ोसी देशों में अस्थिरता चिंताजनक: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच CDS अनिल चौहान
बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच सीडीएस अनिल चौहान ने कहा है कि पड़ोसी देशों में अस्थिरता चिंताजनक है। सीडीएस ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन में कहा, "इस समय भारत की सरहदें ज्वलंत हालत में हैं।" उन्होंने कहा कि देश पाकिस्तान के साथ छद्म युद्ध में है व चीन के साथ पहले से गतिरोध चल रहा है।