inshorts

पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गिरते पारे के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों के लिए नया अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। धुंध के समय वाहन धीमी रफ्तार से चलाने की सलाह दी गई है।