पड़ोसियों को एक-दूसरे की ज़रूरत होती है: मालदीव में 'इंडिया आउट' कैंपेन को लेकर जयशंकर
मालदीव में जारी 'इंडिया आउट' अभियान को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि पड़ोसियों को एक-दूसरे की ज़रूरत होती है। जयशंकर ने कहा कि हर देश के पड़ोस में समस्याएं हैं और समस्याएं आगे भी रहेंगी। उन्होंने कहा, "राजनीति में हम कड़ा रुख अपनाते हैं लेकिन कूटनीति में अलग तरह से काम किया जाता है।"