पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत की सेना की क्या रैंकिंग है?
ग्लोबल फायरपावर द्वारा जारी की गई मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग 2024 के अनुसार, दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना अमेरिका के पास है जबकि चीन तीसरे और भारत चौथे पर है। इसमें पाकिस्तान 9वें, म्यांमार 35वें, बांग्लादेश 37वें, श्रीलंका 75वें, अफगानिस्तान 115वें, नेपाल 128वें और भूटान 145वें स्थान पर है। सूची में कुल 145 देश शामिल हुए हैं जिसमें मालदीव नहीं है।