पड़ोसी नाज़िम ने मेरा नाम व तस्वीर प्रसारित की: उदयपुर में हत्या से पहले शिकायत में टेलर

उदयपुर (राजस्थान) में कन्हैया लाल नामक टेलर ने अपनी हत्या से कुछ दिन पहले जान को खतरा बताते हुए पुलिस शिकायत में कहा था कि उनके पड़ोसी नाज़िम अहमद और 4-5 लोगों ने उनका नाम और फोटो अपने सामुदायिक ग्रुप्स में वायरल किए थे। कन्हैया ने कहा था कि नाज़िम ने 'समाज के दबाव' में उनके खिलाफ शिकायत की थी।