पढ़ी-लिखी पत्नी मेंटेनेंस के लिए घर में बैठी नहीं रह सकती, उसे काम करना चाहिए: हाईकोर्ट
ओडिशा हाईकोर्ट ने एक मामले में फैमिली कोर्ट द्वारा निर्धारित भरण-पोषण राशि को घटाते हुए कहा है कि अगर पत्नी पढ़ी-लिखी हो और उसे नौकरी का अनुभव हो तो वह पति से मेंटेनेंस लेने के लिए घर में बैठी नहीं रह सकती है। कोर्ट ने आगे कहा कि ऐसे में महिला को काम करना चाहिए।